देश की खबरें | चार माह से लापता एक परिवार के तीन बच्चों समेत पांच लोगों की नृशंस हत्या का खुलासा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिमी सिंहभूम के टोन्टा थाना क्षेत्र के बाईहातु से पिछले चार माह से लापता तीन बच्चों समेत एक परिवार के पांच लोगों की हत्या का मामला सामने आया है।
पश्चिमी सिंहभूम (झारखंड) 25 नवंबर, पश्चिमी सिंहभूम के टोन्टा थाना क्षेत्र के बाईहातु से पिछले चार माह से लापता तीन बच्चों समेत एक परिवार के पांच लोगों की हत्या का मामला सामने आया है।
कोल्हान क्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक राजीव रंजन सिंह ने बुधवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि परिवार के मुखिया की चाची तुरी लागुरी ने परिवार की अचल संपत्ति को हड़पने की नीयत से पांचों लोगों की कथित रूप से हत्या करवाई और पांचों शवों को गांव से पांच से छह किलोमीटर दूर घने जंगल में ले जाकर जला दिया।
यह भी पढ़े | Bharat Bandh Today: ट्रेन यूनियन का ‘भारत बंद’ आज, जानें हड़ताल में कौन हो रहा है शामिल, क्या है इनकी मांगें.
उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में मृतकों के रिश्तेदारों समेत गांव के 10 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया।
सिंह ने बताया कि मृतक कैरा लागुरी (30) की चाची ने कथित रूप से उसकी संपत्ति हासिल करने की नीयत से अन्य ग्रामीणों के साथ मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया।
उन्होंने बताया कि कैरा लागुरी, उसकी 25 वर्षीय पत्नी मेंजो लागुरी और उनके तीन बच्चे इस वर्ष 18 जुलाई से लापता थे।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ के दौरान अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 26, 2020 12:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

