देश की खबरें | एक महीने पहले ही बनकर तैयार हुआ पुल बाढ़ में बहा, लोकार्पण भी नहीं हुआ था
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

सिवनी (मध्य प्रदेश), 30 अगस्त सिवनी जिला मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर दूर वैनगंगा नदी पर बना एक पुल रविवार को बाढ़ में बह गया। पुल का निर्माण एक महीने पहले ही करीब तीन करोड़ रुपए की लागत से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पूरा हुआ था और इसका लोकार्पण नहीं हुआ था।

सिवनी के कलेक्टर डॉ. एफ राहुल हरिदास ने कहा कि पुल के बहने के मामले में जांच की जाएगी।

यह भी पढ़े | Gujarat Rains: गुजरात में बारिश का कहर, घेला नदी ने दिखाया अपना रौद्र रूप- Video.

उन्होंने कहा कि बरबसपुर हरदुली-सुनवारा सड़क में इस साल जुलाई में यह पुल बनकर तैयार हुआ था। करीब डेढ़ सौ मीटर लंबा पुल जोरदार बारिश व भीमगढ़ बांध से पानी छोड़े जाने के बाद वैनगंगा नदी में आई बाढ़ में बह गया है।

हरिदास ने बताया कि दो साल पहले इस पुल का निर्माण कार्य शुरू हुआ था, जिसका अभी लोकार्पण भी नहीं हुआ था।

यह भी पढ़े | जानिए शरीर में कितने दिन तक मौजूद रहते हैं एटीबॉडी.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बांध से पानी छोड़े जाने के बाद नदी के निचले हिस्से में आई बाढ़ के कारण पुल के 10 फुट ऊपर तक पानी बहने लगा था। वैनगंगा नदी के प्रचंड वेग को पुल नहीं झेल सका। पुल का ऊपरी हिस्सा (स्लैब) बाढ़ के पानी के साथ बह गया।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा, इस पुल के नीचे खड़े किए गए टी गार्डर भी बाढ़ में ध्वस्त हो गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)