देश की खबरें | बिजनौर में गाड़ी से युवक का शव बरामद, शरीर पर गोली लगने के निशान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के बिजनौर में नहर के पास खड़ी गाड़ी में 28 वर्षीय एक व्यक्ति का शव मिला है जिसपर गोली लगने के निशान हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बिजनौर, 26 सितंबर उत्तर प्रदेश के बिजनौर में नहर के पास खड़ी गाड़ी में 28 वर्षीय एक व्यक्ति का शव मिला है जिसपर गोली लगने के निशान हैं।

पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने शनिवार को बताया कि नजीबाबाद से छह-सात किलोमीटर दूर बुंदकी मार्ग पर बड़ी नहर पर एक बोलेरो गाड़ी खड़ी थी, जिसमे लगभग 28 वर्षीय व्यक्ति चालक सीट पर मृत अवस्था में था और उसके बांयी तरफ सीने पर गोली लगी थी।

यह भी पढ़े | Delhi: दिल्ली को पराली के धुएं से बचाने के लिए CM अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय मंत्री जावड़ेकर को लिखा पत्र, मिलने के लिए मांगा समय.

उन्होंने बताया कि गाड़ी में 15 बोर का तमंचा मिला है। बाद में मृतक की शिनाख्त अमित वर्मा निवासी सुभाषनगर, नजीबाबाद के रूप मे हुई।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अमित अपने चाचा की गाड़ी लेकर शुक्रवार को शाम चार से पांच बजे के बीच निकला था।

यह भी पढ़े | बिहार: पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से की मुलाकात, JDU में जाने की चर्चा.

उन्होंने कहा कि शव पर चल रहीं चीटियों से प्रथम दृष्टया लग रहा है कि मौत लगभग 12 घंटे पहले हुई है।

उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\