देश की खबरें | दिल्ली में 17 वर्षीय किशोर का शव एक थैले में मिला

नयी दिल्ली, 25 मार्च उत्तर-पश्चिम दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में शुक्रवार सुबह 17 वर्षीय एक किशोर का शव एक थैले से बरामद हुआ। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि किशोर बृहस्पतिवार रात से रोहिणी इलाके से लापता था।

पुलिस को शुक्रवार सुबह सात बजे इस बारे में सूचना मिली।

पुलिस उपायुक्त (बाहरी) समीर शर्मा ने कहा, ‘‘वाई-ब्लॉक मंगोलपुरी के सामने पीर बाबा मजार के पास पुलिस ने पाया कि एक अज्ञात शव बैंगनी रंग के एक ट्रैवल बैग में रखा हुआ था। शव के गले पर धारदार हथियार से रेतने का घाव था।’’

उन्होंने बताया कि छानबीन में पता चला कि 17 वर्षीय किशोर रोहिणी सेक्टर-1 का रहने वाला था।’’

उन्होंने कहा कि घटना के सिलसिले में दक्षिण रोहिणी पुलिस थाने में शुक्रवार को एक मामला दर्ज किया गया और आगे की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)