भुवनेश्वर, 10 मार्च ओडिशा के नयागढ़ जिले में सोमवार को बंद कमरे से दो किशोर भाइयों के शव बरामद किए गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
यह घटना फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के धनचंगड़ा गांव में घटी।
एक लड़का 14 वर्ष का था जबकि उसका छोटा भाई 11 वर्ष का था। वे क्रमशः कक्षा नौ और कक्षा चार में पढ़ते थे।
पुलिस ने बताया कि लड़के स्वस्थ थे और उन्हें कोई बीमारी नहीं थी।
हालांकि, उनके मामा अंतरयामी मोहंती ने आरोप लगाया है कि बच्चों की हत्या उनके परिवार के सदस्यों ने की, क्योंकि वे अपने पिता की दूसरी शादी का विरोध कर रहे थे।
सूत्रों ने बताया कि बच्चों की मां का तीन साल पहले निधन हो गया था और उनके पिता प्रकाश मोहंती दूसरी शादी करने की योजना बना रहे थे।
पुलिस ने मृतक बच्चों की नानी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत का हवाला देते हुए कहा, "बच्चे दूसरी शादी के सख्त खिलाफ थे।"
इस बीच बच्चों के दादा अच्युत मोहंती ने स्वीकार किया कि "बच्चे वास्तव में अपने पिता की दूसरी शादी के खिलाफ थे लेकिन उन्होंने आत्महत्या की है।"
पुलिस ने किशोरों के पिता को हिरासत में ले लिया है और जांच शुरू कर दी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY