बाराबंकी :उप्र:, 14 जुलाई कोतवाली नगर क्षेत्र की आवास विकास कालोनी में मंगलवार सुबह पति—पत्नी और उनके दो बच्चों के शव फांसी के फंदे से लटके मिले ।
पुलिस अधीक्षक अरविंद चतुर्वेदी ने बताया कि जिला मऊ निवासी ललित किशोर गौड़ (40), उनकी पत्नी प्रीति (34) अपने दो बच्चों प्रेम (12) और आकृति (8) के साथ आवास-विकास कालोनी में किराये के मकान में दो वर्ष से रह रहे थे ।
यह भी पढ़े | राजस्थान में शुरू हुआ सियासी नाटक, बीटीपी विधायक राजकुमार रोत ने पुलिस पर लगाया जबरन कैद करने का आरोप.
चतुर्वेदी ने बताया कि मंगलवार सुबह छह बजे दूध वाले ने आकर पुकारा तो घर से बाहर कोई नहीं निकला। उसने खिडकी से झांककर देखा तो ललित का शव आगे वाले कमरे में फांसी पर झूल रहा था ।
उन्होंने बताया कि दूध वाले ने पुलिस को तत्काल सूचना दी । मौके पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई तो ललित की पत्नी और दो बच्चों के शव भी अलग-अलग कमरों में लटके पाए गए ।
चतुर्वेदी ने बताया कि छानबीन हुई तो पुलिस को मौके पर टीवी स्क्रीन पर चिपका सुसाइड नोट मिला । पुलिस घर से मिले लैपटॉप की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि सुसाइड नोट पहले ही वायरल हो चुका था, जिसमें सम्पत्ति को लेकर छोटे भाई से विवाद की बात सामने आयी है ।
एसपी ने बताया कि पुलिस डॉग स्क्वायड की मदद से सुराग जुटा रही है । मकान मालिक से भी पूछताछ की जा रही है ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY