विदेश की खबरें | हैती शरणार्थियों को ले जा रही नौका बहामास के पास पलटी, 17 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यह नौका न्यू प्रोविडेंस से करीब सात मील दूर पलटी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

यह नौका न्यू प्रोविडेंस से करीब सात मील दूर पलटी।

प्रधानमंत्री फिलिप ब्रेव डेविस ने एक बयान में बताया कि मृतकों में 15 महिलाएं, एक पुरुष और एक शिशु शामिल है। उन्होंने कहा कि बचाए गए लोग स्वास्थ्य कर्मियों की निगरानी में है।

डेविस ने बताया कि जांचकर्ताओं के अनुसार, दोहरे इंजन वाली नौका स्पष्ट रूप से मियामी के लिए शनिवार रात करीब एक बजे बहामास से रवाना हुई थी, जिसमें कम से कम 60 लोग सवार थे।

उन्होंने कहा कि यह पता लगाने के लिए आपराधिक जांच शुरू की गई है कि यह मानव तस्करी का मामला तो नहीं है।

डेविस ने कहा, ‘‘मैं अपनी सरकार और बहामास के लोगों की ओर से इस त्रासदी में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। मेरी सरकार सत्ता में आने के बाद से इन खतरनाक यात्राओं के खिलाफ सचेत करती रही है।’’

हैती में हत्या और अपहरण की घटनाओं में बढ़ोतरी और विभिन्न गिरोहों की हिंसा के कारण बड़ी संख्या में लोग देश छोड़कर जा रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\