देश की खबरें | नरोत्तम मिश्रा को जो भाजपा नेता मास्क पहनने के लिए प्रेरित करेगा, उसे मिलेगा 11 हजार रुपये का इनाम: कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा पर मास्क न पहनने और जनता के बीच शारीरिक दूरी न रखने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने कहा कि मिश्रा से कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन कराने वाले भाजपा नेता को 11,000 रुपये का इनाम दिया जाएगा।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भोपाल, 29 जुलाई मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा पर मास्क न पहनने और जनता के बीच शारीरिक दूरी न रखने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने कहा कि मिश्रा से कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन कराने वाले भाजपा नेता को 11,000 रुपये का इनाम दिया जाएगा।

प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता नरेद्र सिंह सलूजा ने एक बयान में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से कहा, ‘‘ शिवराज जी आप कोरोना संक्रमित हो गए, आपके तीन मंत्री, कई विधायक संक्रमित हो गए, कई आरएसएस नेता और संगठन मंत्री संक्रमित हो गए, रोज़ यह आँकड़ा बढ़ता जा रहा है। जबकि मोदी जी और आप रोज़ कहते हो मास्क लगाओ, दो गज की दूरी रखो। लेकिन आपके गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा इन नियमों को कब अमल में लाएँगे ?’’

यह भी पढ़े | Unlock-3 गाइडलाइन जारी: नाईट कर्फ्यू हटा, जिम खोलने की मिलेगी इजाजत, लेकिन स्कूल, मेट्रो, सिनेमाघरों पर पाबंदी बरकरार.

सलूजा ने घोषणा की कि जो भाजपा नेता, मंत्री नरोत्तम मिश्रा को सलाह देकर उन्हें नियमित तौर पर मास्क पहनने, दो गज की दूरी रखने, कोरोना के प्रोटोकॉल और दिशा-निर्देश का पालन करने के लिए प्रेरित करेगा, कांग्रेस उसे प्रदेश की जनता के हित में किए गए एक अच्छे कार्य के लिए 11,000 रुपये की राशि इनाम के रूप में देगी।

उन्होंने आरोप लगाया कि गृह मंत्री मिश्रा न तो मास्क पहनते हैं और न ही मंत्री होने के बावजूद जनता से मिलते वक्त शारीरिक दूरी का ध्यान रखते हैं।

यह भी पढ़े | New Education Policy 2020: नई शिक्षा नीति में इंजीनियरिंग के साथ म्यूजिक सबजेक्ट भी ले सकेंगे छात्र.

हालांकि प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने मिश्रा का बचाव करते हुए कहा कि गृह मंत्री गमछे का मास्क के तौर पर उपयोग करते हैं और प्रधानमंत्री द्वारा भी इसकी सलाह दी गयी थी।

अग्रवाल ने कहा, ‘‘भाजपा पर ध्यान देने की जगह कांग्रेस को अपने कार्यक्रमों पर नजर रखनी चाहिए जहां कोई भी वरिष्ठ नेता मास्क नहीं पहनता है। बदनावर के कार्यक्रम और एक अन्य कार्यक्रम में जिसमें बालेन्दु शुक्ला कांग्रेस में शामिल हुए थे, यह देखा गया था।’’

उन्होंने कहा कि बेहतर होगा यदि कांग्रेस दूसरों को कुछ कहने की जगह स्वयं कोविड-19 के दिशा -निर्देशों का पालन करे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\