देश की खबरें | मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने राज्य से ‘बीमारु टैग’ हटा दिया: अमित शाह
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार का 2003-2023 तक का 'रिपोर्ट कार्ड' रविवार को जारी किया और कहा कि इन वर्षों में भाजपा सरकार ने सफलतापूर्वक राज्य से ‘बीमारू श्रेणी’ (पिछड़ेपन) का टैग हटा दिया है। उन्होंने कहा कि ‘बीमारू राज्य’ कांग्रेस शासन की विरासत थी।
भोपाल, 20 अगस्त केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार का 2003-2023 तक का 'रिपोर्ट कार्ड' रविवार को जारी किया और कहा कि इन वर्षों में भाजपा सरकार ने सफलतापूर्वक राज्य से ‘बीमारू श्रेणी’ (पिछड़ेपन) का टैग हटा दिया है। उन्होंने कहा कि ‘बीमारू राज्य’ कांग्रेस शासन की विरासत थी।
शाह ने मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार का 20 साल का 'रिपोर्ट कार्ड' जारी किया।
प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं।
‘बीमारु’ (बीआईएमएआरयू) एक संक्षिप्त नाम है जिसका उपयोग अक्सर बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के लिए किया जाता है। इन राज्यों को आर्थिक विकास, स्वास्थ्य देखभाल, शिक्षा और अन्य सूचकांकों के मामले में पिछड़ा हुआ माना जाता रहा है।
शाह ने कहा, "मध्य प्रदेश 1956 में अस्तित्व में आया और तब से, पांच-छह वर्षों को छोड़कर, कांग्रेस ने 2003 तक राज्य पर शासन किया, लेकिन उनके शासन के दौरान राज्य ‘बीमारू’ बना रहा।"
उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा सरकार ने सफलतापूर्वक राज्य को ‘बीमारू टैग’ से बाहर निकाला है और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को लागू करके इसे विकास के पथ पर आगे बढ़ाया है।’’
वरिष्ठ भाजपा नेता ने मांग की कि विपक्षी कांग्रेस राज्य में लगभग 53 वर्षों तक शासन करने का अपना रिपोर्ट कार्ड दे।
शाह ने आंकड़े प्रस्तुत करते हुए दावा किया कि मध्य प्रदेश अब देश के विकसित राज्यों में गिना जाता है और उन्होंने इस उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री चौहान को बधाई दी।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान राज्य बिजली, पानी और सड़क सहित सभी मोर्चों पर पिछड़ रहा था, लेकिन भाजपा सरकार ने इन सभी क्षेत्रों में जबरदस्त बदलाव किया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)