देश की खबरें | पहले एक साल में कोई काम नहीं किया भाजपा सरकार ने: डोटासरा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार अपने कार्यकाल के पहले एक साल में कोई भी कल्याणकारी योजना लागू करने में विफल रही है।
जयपुर, 30 जनवरी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार अपने कार्यकाल के पहले एक साल में कोई भी कल्याणकारी योजना लागू करने में विफल रही है।
डोटासरा ने आज यहां संवाददाताओं से कहा,'गत 12 माह से कोई (कल्याणकारी) कार्य राज्य सरकार द्वारा नहीं किया गया।'
उन्होंने कहा कि भाजपा की प्रदेश सरकार संवैधानिक संस्थाओं पर प्रहार करने का कार्य कर रही है।
कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा की प्रदेश सरकार द्वारा पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव टाले जा रहे है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहीद दिवस पर सभी कांग्रेसजनों ने संकल्प लिया है कि महात्मा गांधी के पथ पर चलते हुए देश को मजबूत बनाने व समाज में भाईचारा कायम रखने के लिए कार्य करेंगे।
डोटासरा ने कहा कि भाजपा सरकारों द्वारा जिस प्रकार जनता को जनविरोधी कार्य कर प्रताड़ित किया जा रहा है, उसका विरोध अहिंसात्मक आंदोलन के जरिए जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कांग्रेस पार्टी द्वारा किया जाएगा।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा महात्मा गांधी के सिद्धांतों का पालन नहीं करती है, बल्कि नाथूराम गोडसे की विचारधारा का समर्थन करती है।
डोटासरा ने भाजपा द्वारा अपने वरिष्ठ नेताओं, खास तौर पर वसुंधरा राजे और किरोड़ी लाल मीणा के साथ किए जाने वाले 'व्यवहार’ को लेकर भी कटाक्ष किया।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने दो बार मुख्यमंत्री रहीं राजे का योगदान ही स्वीकार नहीं किया।
कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया, “पिछले 10 वर्ष से केंद्र की सत्ता में बैठे लोग देश में नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं, देश में भाईचारा समाप्त कर वैमनस्य पैदा किया जा रहा है, सरकार ‘इवेंट मैनेजमेंट’ में व्यस्त है।”
उन्होंने कहा, “भाजपा के नेता महाकुंभ में रील बनाने के लिए जा रहे है लेकिन लोगों को सुविधाएं नहीं मिल रही है और भगदड़ मचने के कारण लोगों की जान चली गई, लेकिन सरकार सुरक्षा के इंतजाम नहीं कर पा रही है।'
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 30, 2025 09:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

