देश की खबरें | हाथरस जाते समय गिरफ्तार किए गए तीन लोगों की जमानत याचिका पर बृहस्पतिवार को होगी सुनवाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले की एक अदालत ने राजद्रोह और अन्य आरोपों में गिरफ्तार किए गए चार लोगों में से एक की जमानत याचिका पर सुनवाई बृहस्पतिवार तक के लिए टाल दी है। इन लोगों को हाथरस जाते समय पकड़ा गया था।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मथुरा, 28 अक्टूबर जिले की एक अदालत ने राजद्रोह और अन्य आरोपों में गिरफ्तार किए गए चार लोगों में से एक की जमानत याचिका पर सुनवाई बृहस्पतिवार तक के लिए टाल दी है। इन लोगों को हाथरस जाते समय पकड़ा गया था।

सरकारी वकील नरेंद्र शर्मा के अनुसार अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ए सिंह ने आदेश दिया कि चूंकि दो सह-आरोपियों की जमानत याचिका पर 29 अक्टूबर को फैसला होना है और मसूद अहमद को भी समान आरोपों में नामजद किया गया है, इसलिए उसकी जमानत याचिका पर भी उसी दिन सुनवाई होगी।

यह भी पढ़े | प्याज की बढ़ती कीमतों से निपटने के लिए सरकार जारी कर रही एक लाख टन का बफर स्टॉक: कृषि मंत्री.

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अंजू राजपूत ने 20 अक्टूबर को केरल के पत्रकार सिद्दीक कप्पन सहित चारों आरोपियों की न्यायिक हिरासत दो नवंबर तक बढ़ा दी थी।

एसटीएफ निरीक्षक राजेश कुमार पालीवाल ने मसूद का 10 दिन का रिमांड मांगा, लेकिन जिला न्यायाधीश ने कहा कि वह इस आग्रह को कल होने वाली सुनवाई के दौरान ही सुनेंगे।

यह भी पढ़े | हरियाणा में कोरोना वायरस के 1,518 नए मामले, 8 की मौत: 28 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

न्यायाधीश ने कहा, ‘‘अपना आग्रह 29 अक्टूबर को प्रस्तुत करें जब समान आरोपों में दो सह-आरोपियों की जमानत याचिका पर भी सुनवाई होगी।’’

सहायक जिला लोक अभियोजक शर्मा ने कहा कि तीन आरोपियों-अतीक उर रहमान, आलम और मसूद की जमानत याचिकाओं पर अब कल फैसला होगा।

इससे पहले, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, मथुरा ने 16 अक्टूबर को उनकी जमानत याचिकाएं खारिज कर दी थीं।

उत्तर प्रदेश पुलिस ने सात अक्टूबर को चारों लोगों को राजद्रोह और अन्य आरोपों में नामजद किया था। उन्हें तब पकड़ा गया था जब वे हाथरस जा रहे थे, जहां एक दलित युवती के साथ कथित सामूहिक बलात्कार की घटना हुई थी। इस लड़की ने बाद में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\