एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | ताइवान के खिलाफ नफरत के कारण हमलावर ने गिरजाघर पर हमला किया: प्राधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के दक्षिणी कैलिफोर्निया में रविवार को एक संदिग्ध ने एक गिरजाघर में आयोजित भोज में शामिल लोगों पर गोलीबारी की, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, और पांच अन्य लोग घायल हो गए।

विदेश की खबरें | ताइवान के खिलाफ नफरत के कारण हमलावर ने गिरजाघर पर हमला किया: प्राधिकारी

अमेरिका के दक्षिणी कैलिफोर्निया में रविवार को एक संदिग्ध ने एक गिरजाघर में आयोजित भोज में शामिल लोगों पर गोलीबारी की, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, और पांच अन्य लोग घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि गिरजाघर में मौजूद लोगों ने ‘‘असाधारण वीरता और बहादुरी’’ का परिचय देते हुए हमलावर को पकड़ लिया।

ओरेंज काउंटी के शेरिफ के विभाग ने ट्वीट किया कि हत्या करने और हत्या की कोशिश करने के आरोप में लास वेगास के डेविड चोउ (68) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

अंडरशेरिफ जेफ हैलॉक के मुताबिक, संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है और घटनास्थल से दो हैंडगन बरामद की गई हैं।

शेरिफ की प्रवक्ता कैरी ब्रॉन के मुताबिक, गोलीबारी के समय गिरजाघर में मौजूद ज्यादातर लोग ताइवान मूल के बताए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि संदिग्ध ने सुबह की प्रार्थना सभा के बाद गिरजाघर में आयोजित भोज में शामिल इरविन ताइवानी प्रेस्बिटेरियन चर्च के 30 से 40 सदस्यों पर गोलीबारी की। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही वहां मौजूद लोगों ने हमलावर को पकड़ लिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 17, 2022 01:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).