एजेंसी न्यूज

Delhi Air Quality: दिल्ली में हवा हुई और जहरीली, वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज

दिल्ली में वायु गुणवत्ता मंगलवार सुबह और खराब हो गई तथा वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘गंभीर’ श्रेणी में रहा. दिल्ली का समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक सोमवार रात आठ बजे 361 (बहुत खराब) था. राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस नीचे 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Delhi Air Quality: दिल्ली में हवा हुई और जहरीली, वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज
दिल्ली वायु प्रदूषण (Photo: PTI)

नयी दिल्ली, 1 नवंबर : दिल्ली में वायु गुणवत्ता मंगलवार सुबह और खराब हो गई तथा वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘गंभीर’ श्रेणी में रहा. दिल्ली का समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक सोमवार रात आठ बजे 361 (बहुत खराब) था. राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस नीचे 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 को ‘संतोषजनक’, 101 और 200 को ‘मध्यम’, 201 और 300 को ‘खराब’, 301 और 400 को ‘बहुत खराब’, तथा 401 और 500 को ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है.

‘समीर’ ऐप पर साझा किए गए केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में मंगलवार सुबह नौ बजकर 10 मिनट पर एक्यूआई 426 रहा. शहर में न्यूनतम तापमान मंगलवार को 15.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री कम है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों के अनुसार, शहर में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 94 प्रतिशत दर्ज की गई. यह भी पढ़ें : दिल्ली में हवा हुई और जहरीली, वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज

दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 15.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस रहा था. मौसम विभाग ने दिन में आसमान मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान जताया है. अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 01, 2022 10:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).