ग्रेटर नोएडा, 26मार्च केन्द्र के तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में किसान संगठनों द्वारा आहूत ‘भारत बंद’ के दौरान भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को सूरजपुर व जेवर में चक्का जाम किया।
चक्का जाम की वजह से वाहन चालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। विरोध प्रदर्शन में भाग लेने जा रहे कुछ किसान नेताओं को पुलिस ने उनके घर के पास ही रोक लिया।
भाकियू के जिलाध्यक्ष अनित कसाना के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सूरज पुर के दुर्गा चौराहे पर जाम लगा दिया, और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
वहीं भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विभोर शर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जेवर चौराहे पर जाम लगाया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शर्मा ने कहा,‘‘ केंद्र सरकार किसानों की हितैषी नहीं है। सरकार द्वारा लाए गए तीनों कृषि कानून पूरी तरह किसान विरोधी हैं। इन कानूनों के विरोध में किसानों को धरना देते हुए तीन महीने से ज्यादा समय हो गया है,लेकिन अभी तक सरकार ने इन कानूनों को वापस नहीं लिया है।’’
इस मौके पर बड़ी संख्या में किसान नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY