UP Rape Case: झाड़फूंक के बहाने लड़की से बलात्कार का आरोपी तांत्रिक हिरासत में
जिला पुलिस तपेदिक रोग से ग्रस्त 26 वर्षीय युवती का झाड़फूंक से इलाज करने के बहाने उसके साथ कथित रूप से बलात्कार करने के आरोपी तांत्रिक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है.
बहराइच (उत्तर प्रदेश), 8 नवंबर : जिला पुलिस तपेदिक रोग से ग्रस्त 26 वर्षीय युवती का झाड़फूंक से इलाज करने के बहाने उसके साथ कथित रूप से बलात्कार करने के आरोपी तांत्रिक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है. पुलिस के अनुसार, पीड़िता की हालत गंभीर होने के कारण उसे इलाज के लिए फिर से लखनऊ भेज दिया गया है. अपर पुलिस अधीक्षक नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने मंगलवार को बताया कि कोतवाली देहात क्षेत्र निवासी एक महिला ने सोमवार को पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि लाल महाराज नामक तांत्रिक ने उनकी बेटी के साथ बलात्कार किया है.
उन्होंने कहा, जांच में पता चला कि बीते दिनों युवती को खून की उल्टियां होने पर चिकित्सकीय जांच में बहराइच व लखनऊ के डॉक्टरों ने बताया कि उसे तपेदिक रोग है. इसके बाद युवती और उसका परिवार कुछ लोगों की सलाह पर तांत्रिक के संपर्क में आए. एएसपी ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर बलात्कार सहित भारतीय दंड संहिता की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर इसकी तहकीकात की जा रही है. यह भी पढ़ें : रेड लाइन पर आठ कोच वाली ट्रेन की शुरुआत हुई: दिल्ली मेट्रो
अधिकारी ने कहा, आरोपी तांत्रिक लाल महाराज को थाने बुलाकर उससे पूछताछ की जा रही है और जांच में जो साक्ष्य मिलेंगे उनके आधार पर कार्यवाही की जाएगी. उन्होंने बताया कि हिरासत में लिए गए आरोपी तांत्रिक की उम्र करीब 60 साल है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 08, 2022 02:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

