Delhi: पुलिस अधिकारी के बेटे की हत्या का आरोपी दिल्ली में गोलीबारी के बाद गिरफ्तार
दिल्ली में कुछ दिन पहले एक सहायक उप निरीक्षक अधिकारी के बेटे की हत्या करने के मामले के आरोपी को दिल्ली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी.
नयी दिल्ली, 16 अक्टूबर : दिल्ली में कुछ दिन पहले एक सहायक उप निरीक्षक अधिकारी के बेटे की हत्या करने के मामले के आरोपी को दिल्ली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. पुलिस उपायुक्त (द्वारका) शंकर चौधरी ने बताया कि 15 अक्टूबर की रात द्वारका सेक्टर-23 इलाके में पुलिस ने आरोपी अनिल जून को रोका था लेकिन उसने पुलिस पर तीन गोलियां चलाईं. आत्मरक्षा में पुलिस ने भी तीन राउंड गोलियां चलाईं, जो आरोपी के घुटने में लगी. जून को इसके बाद गिरफ्तार कर लिया गया. उसका इलाज चल रहा है.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस महीने की शुरुआत में दिल्ली पुलिस में सहायक उप निरीक्षक देवेंद्र के बेटे ताकेश की हत्या धन पर विवाद को लेकर कर दी गई थी. इस संबंध में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. यह भी पढ़ें : Chhattisgarh: रायपुर के रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में विस्फोट, 6 जवान घायल
ताकेश ने अनीता से 2,000 रुपये उधार लिये थे. जून और अनीता भारी ब्याज के साथ राशि वापस करने के लिए उसे परेशान कर रहे थे. अनीता ताकेश को जून के घर ले गई, जिसने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 16, 2021 12:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

