एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बाटला हाउस मामले में आरोपी ने अदालत में कहा : उसके खिलाफ सबूत गढे गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. वर्ष 2008 के बाटला हाउस मुठभेड़ मामले में गिरफ्तार इंडियन मुजाहिदीन के एक कथित आतंकवादी ने बृहस्पतिवार को दिल्ली की एक अदालत में कहा कि उसके खिलाफ सबूत "गढ़े गए थे।’’

देश की खबरें | बाटला हाउस मामले में आरोपी ने अदालत में कहा : उसके खिलाफ सबूत गढे गए
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, तीन सितंबर वर्ष 2008 के बाटला हाउस मुठभेड़ मामले में गिरफ्तार इंडियन मुजाहिदीन के एक कथित आतंकवादी ने बृहस्पतिवार को दिल्ली की एक अदालत में कहा कि उसके खिलाफ सबूत "गढ़े गए थे।’’

करीब एक दशक तक कथित तौर पर फरार रहने के बाद आरोपी आरिज खान को फरवरी 2018 में गिरफ्तार किया गया था।

यह भी पढ़े | Stone Pelting in UP: उत्तर प्रदेश के बलिया में पुलिस के साथ झड़प, कई लोग घायल, चौकी इंचार्ज, कांस्टेबल सस्पेंड, Watch Video.

बचाव पक्ष के वकील एम एस खान ने कहा कि आरोपी ने अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश संदीप यादव के समक्ष यह दलील दी।

आरोपी ने यह दावा अंतिम दलीलें दिए जाने के दौरान किया। आरोपी की ओर से पेश वकील खान ने अदालत से कहा कि अभियोजन पक्ष “आरिज की दो तस्वीरों पर भरोसा कर रहा है जो कथित तौर पर एक बटुए और उसके शैक्षिक प्रमाण पत्र से बरामद किए गए थे तथा घटना के बाद अपराध स्थल पर मिले।

यह भी पढ़े | Chandigarh: 10वीं के छात्र गौरव ने कबाड़ से बनाई मोटरसाइकिल, एक लीटर पेट्रोल में 80km तक का कर सकते हैं सफर.

वकील खान ने कहा, ‘‘ मामले के दो शुरूआती जांच अधिकारियों में से किसी ने भी अपनी रिपोर्ट में इन सबूतों की चर्चा नहीं की। साथ ही, प्राथमिकी मे भी उसका नाम नहीं था। दोनों जांच अधिकारियों ने भी अदालत से कहा कि उन्होंने अपनी जांच के दौरान इनमें से कोई भी सबूत नहीं देखा था।’’

आरिज खान को दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने गिरफ्तार किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 03, 2020 07:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).