एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | नामांकन से पहले थरूर और दिग्विजय ने मुलाकात की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने जा रहे सांसद शशि थरूर ने दूसरे संभावित उम्मीदवार दिग्विजय सिंह ने बृहस्पतिवार को मुलाकात की और दोनों ने इस बात पर सहमति जताई कि यह प्रतिद्वंद्वियों के बीच लड़ाई नहीं, बल्कि दो सहयोगियों के बीच दोस्ताना मुकाबला होगा।

देश की खबरें | नामांकन से पहले थरूर और दिग्विजय ने मुलाकात की

नयी दिल्ली, 29 सितंबर कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने जा रहे सांसद शशि थरूर ने दूसरे संभावित उम्मीदवार दिग्विजय सिंह ने बृहस्पतिवार को मुलाकात की और दोनों ने इस बात पर सहमति जताई कि यह प्रतिद्वंद्वियों के बीच लड़ाई नहीं, बल्कि दो सहयोगियों के बीच दोस्ताना मुकाबला होगा।

सिंह से मुलाकात की तस्वीर ट्विटर पर साझा करते हुए थरूर ने कहा कि इस चुनाव में कांग्रेस जीतेगी।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘दिग्विजय सिंह आज दोपहर मिलने आए। मैंने उनकी उम्मीदवारी का स्वागत किया। हम दोनों ने सहमति जताई कि यह दो प्रतिद्वंद्वियों के बीच की लड़ाई नहीं है, बल्कि दो सहयोगियों के बीच का दोस्ताना मुकाबला है। हम सभी चाहते हैं जो भी नतीजा हो, कांग्रेस जीतेगी।’’

दिग्विजय सिंह शुक्रवार को नामांकन दाखिल कर सकते हैं।

थरूर 30 सितंबर को दोपहर में अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए घोषित कार्यक्रम के अनुसार, अधिसूचना 22 सितंबर को जारी की गई और नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 24 सितंबर से आरम्भ हुई, जो 30 सितंबर तक चलेगी। नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि आठ अक्टूबर है। एक से अधिक उम्मीदवार होने पर 17 अक्टूबर को मतदान होगा और परिणाम 19 अक्टूबर को घोषित किये जाएंगे।

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 29, 2022 03:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).