एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | थाईलैंड-कंबोडिया संघर्ष के हालात पर कड़ी नजर रख रहे हैं: भारत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सैन्य संघर्ष जारी रहने के मद्देनजर भारत ने शनिवार को कहा कि वह स्थिति पर करीब से नजर रख रहा है और उम्मीद जताई कि दोनों देशों के बीच शत्रुता समाप्त हो जाएगी।

देश की खबरें | थाईलैंड-कंबोडिया संघर्ष के हालात पर कड़ी नजर रख रहे हैं: भारत

नयी दिल्ली, 26 जुलाई थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सैन्य संघर्ष जारी रहने के मद्देनजर भारत ने शनिवार को कहा कि वह स्थिति पर करीब से नजर रख रहा है और उम्मीद जताई कि दोनों देशों के बीच शत्रुता समाप्त हो जाएगी।

बृहस्पतिवार को दोनों दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के बीच सीमा पर शुरू हुए संघर्ष में कम से कम 32 लोग मारे गए हैं और लगभग 1,50,000 लोग विस्थापित हुए हैं।

संघर्ष के मद्देनजर विदेश मंत्रालय ने इस क्षेत्र में भारतीय यात्रियों को किसी भी सहायता के लिए दोनों देशों में स्थित संबंधित दूतावासों से संपर्क करने की सलाह दी है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, ‘‘हम कंबोडिया और थाईलैंड की सीमा पर स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भारत के दोनों देशों के साथ घनिष्ठ एवं मैत्रीपूर्ण संबंध हैं और हमें उम्मीद है कि दोनों पक्ष शत्रुता समाप्त करने तथा तनाव बढ़ने से रोकने के लिए कदम उठाएंगे।’’

थाईलैंड और कंबोडिया स्थित भारतीय दूतावासों ने भारतीय यात्रियों के लिए पहले ही अलग-अलग परामर्श जारी कर दिए हैं।

थाईलैंड की राजधानी में भारतीय मिशन ने सभी भारतीय यात्रियों से आग्रह किया है कि वे अशांत क्षेत्रों में पर्यटन स्थलों पर जाने से पहले देश के प्राधिकारियों से अद्यतन जानकारी प्राप्त कर लें।

थाईलैंड भारतीय पर्यटकों के लिए एक लोकप्रिय गंतव्य है। 2024 में लगभग 21 लाख भारतीय पर्यटकों ने इस देश की यात्रा की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 26, 2025 09:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).