देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकवादियों की संपत्तियां जब्त
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में बुधवार को दो आतंकवादियों की संपत्तियां जब्त की गईं। पुलिस ने यह जानकारी दी।
श्रीनगर, 9 अप्रैल जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में बुधवार को दो आतंकवादियों की संपत्तियां जब्त की गईं। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि सोपोर में पुलिस ने दो लश्कर आतंकवादियों/गुर्गों - बिलाल अहमद मीर और मोहम्मद उमर मीर की सात मरला जमीन जब्त की है। दोनों ब्रथ कलां, सोपोर के निवासी हैं।
उन्होंने कहा कि ये कार्रवाई शस्त्र अधिनियम, गैर-कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत दर्ज मामलों से जुड़ी है।
उन्होंने कहा कि सक्षम प्राधिकारी से मंजूरी मिलने के बाद सोपोर पुलिस और राजस्व अधिकारियों की एक टीम ने सीआरपीसी की धारा 82, 83 के प्रावधानों के तहत जब्तियां कीं।
यह कदम क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधियों की जांच में एक महत्वपूर्ण कदम है।
प्रवक्ता ने कहा कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरों का मुकाबला करने और शांति एवं स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए पुलिस की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)