देश की खबरें | राजौरी में आतंकी ठिकाने का पर्दाफाश, हथियार बरामद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सुरक्षा बलों ने बुधवार को आतंकवादियों के एक ठिकाने का भंडाफोड़ कर वहां से एक पिका राइफल सहित कुछ अन्य हथियार और गोला बारूद बरामद किए।
जम्मू, 22 जुलाई जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सुरक्षा बलों ने बुधवार को आतंकवादियों के एक ठिकाने का भंडाफोड़ कर वहां से एक पिका राइफल सहित कुछ अन्य हथियार और गोला बारूद बरामद किए।
राजौरी जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंदन कोहली ने बताया कि पुलिस और सेना के थानामंडी स्थित 38 वीं राष्ट्रीय राइफल्स ने मनयाल इलाके में बड़ा आतंकवाद विरोधी अभियान चलाया। इस दौरान आतंकी ठिकाने का पता चला।
उन्होंने बताया कि राजौरी पुलिस, विशेष अभियान समूह और 38 वीं राष्ट्रीय राइफल्स के दल ने आतंकवादियों के ठिकाने की खुफिया जानकारी मिलने के बाद मंगलवार को इलाके में घेराबंदी कर विशेष तलाश अभियान शुरू किया था।
एसएसपी ने बताया, ‘‘ पूरे इलाके की घेराबंदी की गई थी और बुधवार तड़के आतंकवादियों के एक ठिकाने का भंडाफोड़ किया गया ।’’
यह भी पढ़े | Vikas Dubey Encounter: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- एक हफ्ते में गठित हो जांच आयोग, 2 महीने में मांगी रिपोर्ट.
उन्होंने बताया कि एक पिका राइफल, एक चीनी पिस्तौल, एक देशी पिस्तौल, एक ए.के मैगजीन, पिस्तौल की दो मैगजीन, पिका की 168 गोलियां, ए.के पिस्तौल की 47 गोलियां, अन्य पिस्तौल की चार गोलियां, दो यूबीजीएल ग्रेनेड आदि सामग्री वहां से बरामद हुई हैं।
इलाके में तलाश अब भी जारी है।
एसएसपी ने कहा, ‘‘बल की सतर्कता और सहयोगी एजेंसियों की मदद से असामाजिक तत्वों के नापाक मंसूबों को नाकाम किया जा रहा है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 22, 2020 02:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

