देश की खबरें | श्रीनगर में मुठभेड़ के दौरान आतंकवादी गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के बाहरी हिस्से में रविवार को एक मुठभेड़ के दौरान एक आतंकवादी को गिरफ्तार कर लिया गया।
श्रीनगर, एक नवंबर जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के बाहरी हिस्से में रविवार को एक मुठभेड़ के दौरान एक आतंकवादी को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यहां पुराने हवाई अड्डे के पास रंग्रेथ में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने पर सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी की और खोज अभियान चलाया।
यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: पीएम मोदी ने समस्तीपुर में कहा, जंगलराज के युवराज से अलर्ट रहना है.
उन्होंने बताया कि सुरक्षा बल इलाके में तलाशी ले रहे थे, तभी आतंकवादियों ने उनपर गोली चला दी। सुरक्षा बलों ने इसका जवाब दिया और मुठभेड़ शुरू हो गई।
अधिकारी ने बताया कि एक आतंकवादी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं मुठभेड़ अब भी चल रही है।
यह भी पढ़े | Encounter in Srinagar: श्रीनगर में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, कार्रवाई जारी.
उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल के पास कुछ युवक जमा हो गए थे और सुरक्षा बलों पर पथराव करने लगे थे।
अधिकारी ने बताया कि अधिक विवरण की प्रतीक्षा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 01, 2020 04:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

