राजस्थान के उदयपुर में आवारा कुत्तों का आतंक, डॉग अटैक से 4 साल की बच्ची की मौत
राजस्थान के उदयपुर जिले के अंबामाता थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक आवारा कुत्ते के हमले में चार साल की एक बच्ची की मौत हो गई.
जयपुर, 5 अप्रैल : राजस्थान के उदयपुर जिले के अंबामाता थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक आवारा कुत्ते के हमले में चार साल की एक बच्ची की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि अंबा माता थाना क्षेत्र में सुबह पीड़िता रेशमा (4) एक दरगाह के पास बैठी थी.
उसी दौरान आवारा कुत्ते ने उस पर हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया. उन्होंने बताया कि पीड़िता रमजान के दौरान परिवार के सदस्यों के साथ मध्य प्रदेश से यहां आई थी. यह भी पढ़ें : Delhi: फेमस होने के लिए युवक ने स्कॉर्पियो पर किया स्टंट, पुलिस ने काटा चालान
अंबामाता थाने के हेड कांस्टेबल रणजीत सिंह ने बताया कि बच्ची को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया. उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 05, 2024 04:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

