विदेश की खबरें | टेनेसी जीओपी सीनेट प्राइमरी: भारतीय-अमेरिकी सर्जन की हार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के टेनेसी में रिपब्लिकन सीनेट प्राइमरी चुनाव में भारतीय-अमेरिका चिकित्सक मनीष कुमार सेठी को हार का सामना करना पड़ा।

वाशिंगटन, सात अगस्त अमेरिका के टेनेसी में रिपब्लिकन सीनेट प्राइमरी चुनाव में भारतीय-अमेरिका चिकित्सक मनीष कुमार सेठी को हार का सामना करना पड़ा।

इस सीट पर जीत हासिल करने वाले बिल हैगर्टी का अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने समर्थन किया था।

यह भी पढ़े | अक्टूबर में भारत दौरे पर आ सकते हैं रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन: विदेश मंत्रालय.

रिपब्लिकन या जीओपी (ग्रैंड ओल्ड पार्टी) के सीनेट प्राइमरी चुनाव बृहस्पतिवार को हुए।

मनीष ‘मैनी’ कुमार सेठी को जापान में अमेरिका के राजदूत रह चुके बिल हैगर्टी ने मात दी। ट्रम्प ने न्यूजर्सी में बृहस्पतिवार रात पत्रकारों से कहा, ‘‘ टेनेसी में हैगर्टी ने जीत हासिल की। उन्होंने अभी इसकी घोषणा की है।’’

यह भी पढ़े | Kulbhushan Jadhav Case: पाकिस्तान ने किया दावा, कहा- हमने भारत से कुलभूषण जाधव के लिए वकील नियुक्त करने को दिया निर्देश.

चुनाव के आंकड़ों के अनुसार सेठी (42) को 38.8 प्रतिशत और हैगर्टी को 51.7 प्रतिशत मत मिले।

टेड क्रूज, रैंड पॉल जैसे कई शीर्ष रिपब्लिकन सीनेटर ने पिछले सप्ताह सेठी का समर्थन किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\