खेल की खबरें | मेलबर्न में जल्द होगा ‘तेंदुलकर ड्राइव’, ‘कोहली क्रीसेन्ट’, और ‘देव टेरेस’

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मेलबर्न के रॉकबैक उपनगर में एक नये आवासीय परिसर का निर्माण किया जा रहा है जिसमें गलियों के नाम सचिन तेंदुलकर, कपिल देव और विराट कोहली जैसे दिग्गज भारतीय क्रिकेटरों के नाम पर होंगे।

मेलबर्न, 15 जून मेलबर्न के रॉकबैक उपनगर में एक नये आवासीय परिसर का निर्माण किया जा रहा है जिसमें गलियों के नाम सचिन तेंदुलकर, कपिल देव और विराट कोहली जैसे दिग्गज भारतीय क्रिकेटरों के नाम पर होंगे।

इस आवासीय परिसर का निर्माण ‘एकोलेड एस्टेट’ कर रहा है जो ‘तेंदुलकर ड्राइव’, ‘कोहली क्रीसेंट’ और ‘देव टेरेस’ के नाम से खरीदारों को लुभा रहा है।

यह भी पढ़े | हरभजन सिंह ने कहा- 2008 सिडनी टेस्ट के बाद ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने हर जगह मेरा पीछा किया.

आवासीय परिसर में गलियों के नाम अन्य अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों के नामों पर भी रखे गये हैं। इनमें ‘वॉ स्ट्रीट’, ‘मियादाद स्ट्रीट’, ‘एंब्रोस स्ट्रीट’, ‘सोबर्स ड्राइव’, ‘कैलिस वे’, ‘हैडली स्ट्रीट’ और ‘अकरम वे’ भी शामिल हैं।

मेलटन काउंसिल के अंतर्गत आने वाला रॉकबैक उपनगर भारतीय समुदाय के पसंदीदा स्थानों में शामिल हैं और वे वहां घर खरीदना पसंद करते हैं।

यह भी पढ़े | बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने की खुदकुशी, हरभजन सिंह, इरफान पठान समेत कई खिलाड़ियों ने जताया शोक.

इस आवासीय परिसर के निर्माण से जुड़े रेसी वेंचर के निदेशक खुर्रम सईद ने कहा कि उन्होंने काउंसिल के पास 60 नाम भेज थे जिसमें महान डॉन ब्रैडमैन के नाम पर भी सड़क रखने का प्रस्ताव था लेकिन उसे मंजूरी नहीं मिली क्योंकि मेलबर्न में उनके नाम पर पहले से ही एक सड़क का नाम है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें कुमार संगकारा, राहुल द्रविड़, महेंद्र सिंह धोनी और अन्य के नाम पर भी सड़क का नाम रखने की मंजूरी नहीं मिली क्योंकि काउंसिल ने किसी न किसी कारण से उसे नामंजूर कर दिया। हमें तेंदुलकर और कोहली के नाम पर मंजूरी मिल गयी। कोहली मेरा पसंदीदा बल्लेबाज है और मैंने सबसे महंगे इलाके की सड़क का नाम उनके नाम से रखा है। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India Weather Update April 18: यूपी, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र सहित देश के 12 राज्यों में तूफान भरी आंधी और बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

Delhi Bad Weather: दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, बारिश के बीच खराब वेदर के चलते Air india और Indigo ने जारी की एडवाइजरी; यात्रियों को दी ये सलाह

Pune IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग' के बाद रनवे बंद, इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी