एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मिजोरम में कोरोना वायरस संक्रमण के दस नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मिजोरम में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 10 नए मामले सामने आए हैं जिनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं। इसी के साथ राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 2,212 हो गए हैं।

देश की खबरें | मिजोरम में कोरोना वायरस संक्रमण के दस नए मामले
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

आइजोल, 14 अक्टूबर मिजोरम में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 10 नए मामले सामने आए हैं जिनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं। इसी के साथ राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 2,212 हो गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | EPFO WhatsApp Helpline Service शुरू, PF ग्राहक अब ऐसे उठा सकते हैं Provident Fund सुविधाओं का लाभ.

संक्रमण के नए मामलों में सात मामले आइजोल से और चंफाई, लैंगतलाई और कोलासिब जिलों से एक-एक मामले सामने आए हैं।

अधिकारी ने कहा ,‘‘संक्रमण के नए मामलों में पांच और 10 साल के दो बच्चे भी शामिल हैं।

यह भी पढ़े | तेलंगाना सरकार ने सभी निजी संस्थानों/कार्यालयों/गैर-आवश्यक सेवाओं के लिए वर्क फ्रॉम होम एडवाइजरी के साथ 2 दिन के लिए की छुट्टी की घोषणा: 14 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि आइजोल जिले से संक्रमण के नए मामलों का पता संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की पहचान के दौरान लगा।

उन्होंने बताया कि नए मामलों में से तीन लोग मिजोरम के रहने वाले नहीं हैं और अन्य राज्यों से आए हैं।

राज्य में अभी 119 लोगों का संक्रमण का इलाज चल रहा है और 2,093 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

राज्य में संक्रमण से स्वस्थ होने की दर 94.62 प्रतिशत है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 14, 2020 01:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).