क्रिकेट

South Africa vs Namibia, 2nd ODI Match Scorecard: विंडहोक में दक्षिण अफ्रीका ने नामीबिया को 157 रनों से दी शिकस्त, डुआन जानसेन ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

नामीबिया की टीम को जैक ब्रासेल ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. नामीबिया की ओर से जैक ब्रासेल ने सबसे ज्यादा चार विकेट अपने नाम किए. जैक ब्रासेल के अलावा जान बाल्ट और रूबेन ट्रम्पेलमैन ने दो-दो विकेट चटकाए. नामीबिया की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 336 रन बनाने थे.

South Africa vs Namibia, 2nd ODI Match Scorecard: विंडहोक में दक्षिण अफ्रीका ने नामीबिया को 157 रनों से दी शिकस्त, डुआन जानसेन ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड
नामीबिया बनाम दक्षिण अफ्रीका (Photo Credit: X Formerly Twitter)

South Africa National Cricket Team vs Namibia National Cricket Team, 2nd ODI Match Scorecard Update: दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नामीबिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 11 सितंबर को खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला विंडहोक (Windhoek) के नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड (Namibia Cricket Ground) में खेला गया. दूसरे वनडे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने नामीबिया को 157 रनों से हरा दिया हैं. इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका की टीम सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली हैं. अब तीसरे वनडे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम नामीबिया को सीरीज में क्लीन स्वीप करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. जबकि, नामीबिया की टीम सीरीज में अपनी लाज बचाना चाहेगी. इस सीरीज में दक्षिण अफ्रीका की कप्तानी प्रेनेलन सुब्रायेन (Prenelan Subrayen) कर रहे हैं, जबकि नामीबिया की कमान गेरहार्ड इरास्मस (Gerhard Erasmus) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: How And Where To Watch India National Cricket Team vs Afghanistan National Cricket Team 1st T20I Match Live Streaming: यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुत्फ

दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नामीबिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम मैच का स्कोरकार्ड (South Africa National Cricket Team vs Namibia National Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले में नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 31 रन के स्कोर पर टीम को पहला बड़ा झटका लगा. इसके बाद कॉनर एस्टरहुइज़न और टोनी डी ज़ोरज़ी ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 214 रन तक लेकर गए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में नौ विकेट खोकर 335 रन बनाए. दक्षिण अफ्रीका की तरफ से सलामी बल्लेबाज कॉनर एस्टरहुइज़न ने सबसे ज्यादा 119 रन की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान कॉनर एस्टरहुइज़न ने 110 गेंदों पर आठ चौके और छह छक्के लगाए. कॉनर एस्टरहुइज़न के अलावा टोनी डी ज़ोरज़ी ने 79 रन बनाए.

दूसरी तरफ, नामीबिया की टीम को जैक ब्रासेल ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. नामीबिया की ओर से जैक ब्रासेल ने सबसे ज्यादा चार विकेट अपने नाम किए. जैक ब्रासेल के अलावा जान बाल्ट और रूबेन ट्रम्पेलमैन ने दो-दो विकेट चटकाए. नामीबिया की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 336 रन बनाने थे.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी नामीबिया की शुरुआत बेहद खराब रही. टीम ने महज एक रन के स्कोर पर अपने शुरुआती तीन विकेट गंवा दिए. इसके बाद कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने 84 गेंदों पर 68 रन बनाकर संघर्ष किया, जिसमें छह चौके और एक छक्का शामिल रहा. उनके अलावा रूबेन ट्रम्पेलमैन ने 30 रन और जान बाल्ट ने 26 रनों का योगदान दिया, लेकिन कोई भी बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं कर सका. पूरी टीम 41.5 ओवर में 178 रन पर सिमट गई और दक्षिण अफ्रीका ने मुकाबला 157 रनों से अपने नाम कर लिया.

दक्षिण अफ्रीका की ओर से डुआन जानसेन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 9 ओवर में 31 रन देकर चार विकेट झटके. वहीं ईथन बॉश ने 7.5 ओवर में 27 रन देकर तीन विकेट हासिल किए. इसके अलावा नकोबानी मोकोएना और जेसन स्मिथ को एक-एक सफलता मिली.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी: 335/9, 50 ओवर (कॉनर एस्टरहुइज़न 119 रन, टोनी डी ज़ोरज़ी 79 रन, डेवाल्ड ब्रेविस 37 रन, ईथन बॉश 29 रन, जेसन स्मिथ 18 रन.)

नामीबिया की गेंदबाजी: (जैक ब्रासेल 4 विकेट, जान बाल्ट 2 विकेट, रूबेन ट्रम्पेलमैन 2 विकेट और जान निकोल लॉफ्टी-ईटन 1 विकेट.)

दूसरी पारी का स्कोरकार्ड:

नामीबिया की बल्लेबाजी: 178/10, 41.5 ओवर (माइकल वैन लिंगन 0 रन, मालन क्रूगर 0 रन, जान फ्राइलिंक 0 रन, लौरेन स्टीनकैंप 12 रन, गेरहार्ड इरास्मस 68 रन, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन 6 रन, ज़ेन ग्रीन 11 रन, जान बाल्ट 26 रन, रूबेन ट्रम्पेलमैन 30 रन, वाल्डो स्मिथ 10 रन और जैक ब्रासेल 2* रन.)

दक्षिण अफ्रीका की गेंदबाजी: (डुआन जानसेन 4 विकेट, ईथन बॉश 3 विकेट, नकोबानी मोकोएना 1 विकेट और जेसन स्मिथ 1 विकेट.)

नोट: दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नामीबिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारी वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 11, 2026 08:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).