देश की खबरें | दस लाख रुपए के इनामी नक्सली ने किया आत्मसमर्पण
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में 10 लाख रुपए के इनामी नक्सली ने सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण किया है। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
बीजापुर, 10 सितंबर छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में 10 लाख रुपए के इनामी नक्सली ने सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण किया है। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि झारखंड रिजनल कमेटी के सदस्य लालू मोड़ियाम (27) ने आज बीजपुर जिले के पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। उनके अनुसार मोड़ियाम के सर पर 10 लाख रूपए का इनाम है।
उन्होंने बताया कि मोड़ियाम ने नक्सलियों के भेदभाव पूर्ण व्यवहार के कारण तथा राज्य शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण किया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मोड़ियाम जून 2009 में गंगालूर एरिया कमेटी में पीएलजीए सदस्य के पद पर भर्ती हुआ था तथा वह संगठन में संतरी ड्यूटी, संदेश पहुंचाने तथा पुलिस मुखबिरी का कार्य करता था।
पुलिस के अनुसार बाद में वह लगातार पदोन्नत होता रहा और उसे अप्रैल 2015 में झारखंड और बिहार राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में कार्य की जिम्मेदारी दी गई तथा बाद में उसे वर्ष 2018 में जेआरसी सदस्य (झारखण्ड रीजनल कमेटी सदस्य) की जिम्मेदारी दी गई।
उन्होंने बताया कि मोड़ियाम पुलिस दल पर हमला समेत कई नक्सली घटनाओं में शामिल रहा है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मोड़ियाम के आत्मसमर्पण करने पर उसे 10 हजार रूपए प्रोत्साहन राशि दी गई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 10, 2022 06:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

