एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | सुशांत मामले में रिया चक्रवर्ती के पिता से दस घंटे हुयी पूछताछ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सीबीआई ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में बुधवार को लगातार दूसरे दिन अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के पिता से पूछताछ की। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | सुशांत मामले में रिया चक्रवर्ती के पिता से दस घंटे हुयी पूछताछ
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, दो सितंबर सीबीआई ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में बुधवार को लगातार दूसरे दिन अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के पिता से पूछताछ की। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि रिया के पिता से करीब दस घंटे तक पूछताछ हुयी।

यह भी पढ़े | कोरोना के अंडमान निकोबार द्विप समूह में 26 नए केस मिले: 2 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

राजपूत 14 जून को उपनगरीय बांद्रा में अपने फ्लैट में फंदे से लटके मिले थे। 28 वर्षीय चक्रवर्ती और उनके परिवार के सदस्यों पर राजपूत (34) को आत्महत्या के लिये उकसाने का आरोप लगाया गया है।

अधिकारी ने बताया कि रिया के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती सुबह करीब साढ़े दस बजे एक कार से उपनगरीय कालीना स्थित डीआरडीओ अतिथि गृह पहुंचे, जहां केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की टीम ठहरी हुई है। उनकी कार के साथ पुलिस की भी एक गाड़ी थी।

यह भी पढ़े | Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के सीएम जगन मोहन रेड्डी ने एंबुलेंस को रास्ता देने के लिए स्लो करवाया अपना काफिला, लोगों ने की तारीफ- देखें वीडियो.

पूछताछ के बाद वह रात में करीब 8.30 बजे वहां से बाहर निकले।

अधिकारी के अनुसार सुशांत के प्रबंधक सैमुअल मिरांडा, उनके रसोइये नीरज सिंह, घरेलू सहायक केशव और वित्तीय प्रबंधक श्रुति मोदी आदि भी पूछताछ के लिए सुबह अतिथि गृह पहुंचे। वे सभी चक्रवर्ती के बाद वहां से बाहर निकले।

अधिकारी ने कहा कि रिया चक्रवर्ती, उनके भाई और मां को बुधवार को नहीं बुलाया गया था।

इससे पहले मंगलवार को जांच टीम ने रिया के पिता और मां से आठ घंटे से भी अधिक समय तक पूछताछ की थी।

रिया से पिछले शुक्रवार से सोमवार तक चार दिन में करीब 35 घंटे तक पूछताछ की गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 02, 2020 11:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).