देश की खबरें | अयोध्या में मंदिर कोरोना वायरस के मद्देनजर एहतियात के साथ खुला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि मंदिर दो महीने बाद सोमवार को श्रद्धालुओं के लिए खुल गया। हालांकि कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए उपाय लागू किये गए हैं।

जियो

अयोध्या, आठ जून उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि मंदिर दो महीने बाद सोमवार को श्रद्धालुओं के लिए खुल गया। हालांकि कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए उपाय लागू किये गए हैं।

मंदिर सुबह आठ बजे से अपराह्न एक बजे तक और उसके बाद अपराह्न तीन बजे से शाम छह बजे तक प्रतिदिन आठ घंटे के लिए खुलेगा।

यह भी पढ़े | PUBG खेलने के बाद कोटा में नौवीं के छात्र ने लगाई फांसी, सदमे में पूरा परिवार.

पहले दिन कुछ ही श्रद्धालु मंदिर आये। प्रशासन ने कोरोना वायरस लॉकडाउन के वर्तमान चरण के दौरान धार्मिक स्थलों में एक समय में पांच व्यक्तियों की मौजूदगी की सीमा तय की है।

मंदिर के प्रमुख पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास के अनुसार एक समय में मंदिर में केवल पांच लोगों को दर्शन करने की इजाजत दी जाएगी और लोगों को 15 मीटर की दूरी से रामलला की मूर्ति के दर्शन करने दिया जाएगा।

यह भी पढ़े | मणिपुर हाई कोर्ट ने बीजेपी में शामिल होने वाले 7 कांग्रेसी विधायकों को विधानसभा में जाने से रोका, स्पीकर अयोग्यता पर लें फैसला.

उन्होंने कहा, ‘‘पूर्व की तरह प्रसाद की इजाजत नहीं होगी। श्रद्धालुओं को कोरोना वायरस प्रोटोकोल का पालन करना होगा।’’

रेजीडेंट मजिस्ट्रेट के डी शर्मा ने कहा कि हालांकि प्रसाद की इजाजत नहीं है लेकिन श्रद्धालु दानपात्र में पैसे डाल सकते हैं।

यह पूछे जाने पर पाबंदियों के चलते कुछ ही लोग मंदिर में दर्शन कर पाएंगे, उन्होंने कहा, ‘‘अभी लोगों के कम ही संख्या में आने की उम्मीद है। इसलिए कोई समस्या नहीं है। श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने पर हम उसके अनुसार निर्णय करेंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर