देश की खबरें | मंदिर निर्माण भारत, विश्व और लोक कल्याण का निर्माण : महंत नृत्यगोपाल दास

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी.

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

राम मंदिर भूमि पूजन कार्यक्रम में महंत नृत्यगोपाल दास ने कहा कि मंदिर के निर्माण कार्य का शुभारंभ हो गया है । ''मंदिर का निर्माण भारत का निर्माण है, विश्व का निर्माण है, लोक कल्याण का निर्माण है ।''

यह भी पढ़े | Ram Mandir Bhumi Pujan Live: गृहमंत्री अमित शाह बोले- श्रीराम मंदिर निर्माण असंख्य रामभक्तों के त्याग, संघर्ष, तपस्या और बलिदान का परिणाम.

उन्होंने कहा, ''हिन्दू जनता की भावना, उनकी इच्छा, उनका मनोरथ यही है कि जल्द से जल्द भव्य और दिव्य मंदिर का निर्माण हो और हम अपनी आंखों से मंदिर का निर्माण देख लें ।''

उन्होंने कहा, ''बडे हर्ष का विषय है .... राम जन्मभूमि से जुडे होने के नाते बहुत दिनों से हमसे (लोग) पूछते रहे, ... मंदिर कब बनेगा । बार बार हमारे सामने यही प्रश्न आता रहा । तब हमने कहना शुरू कह दिया एक ओर मोदी और एक ओर योगी, अब नहीं बनेगा तो कब बनेगा ।''

यह भी पढ़े | Ram Mandir Bhumi Pujan: भूमि पूजन के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, RSS प्रमुख मोहन भागवत, अमित शाह सहित इन नेताओं ने दी ये प्रतिक्रिया.

महंत ने कहा कि ये बडा सुहावना समय आ गया है । करोडों-करोड हिन्दू रामभक्तों की अभिलाषा, मनोरथ और इच्छा यही है कि जहां राम लला विराजमान हैं, वहां दिव्य एवं भव्य मंदिर का निर्माण होना चाहिए, इसीलिए तन, मन, धन अर्पण करने के लिए सभी तैयार हैं ।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख डा. मोहन राव भागवत, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, तमाम साधु संत, विद्वान, महंत और गणमान्य लोग शामिल हुए ।

अमृत

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\