हैदराबाद, 29 अगस्त तेलंगाना में भाजपा के एकमात्र विधायक राजा सिंह की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और उन्हें अपने निर्वाचन क्षेत्र में दोपहिया वाहन से कहीं आने-जाने से मना किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यहां यह जानकारी दी।
उन्हें सरकार द्वारा प्रदान किए गए बुलेट प्रूफ वाहन का उपयोग करने का आग्रह किया गया है।
यह भी पढ़े | Amit Shah Health Update: गृह मंत्री अमित शाह हुए ठीक, जल्द ही AIIMS से होंगे डिस्चार्ज.
पुलिस ने बताया कि विधायक को खतरा होने के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है।
राजा ने शहर के पुलिस आयुक्त अंजनी कुमार द्वारा सुरक्षा के मुद्दे पर 28 अगस्त को लिखा पत्र को प्राप्त करने की पुष्टि की और जानना चाहा कि कौन सा संगठन उनके लिए खतरा बन रहा है।
विधायक ने एक वीडियो संदेश में यह जानना चाहा है कि उन्हें क्या खतरा है और उन्होंने कहा कि उन्हें कई बार दोपहिया वाहन पर घूमना पड़ता है क्योंकि कुछ क्षेत्रों में संकरी गलियां हैं, जहां चार पहिया वाहन प्रवेश नहीं कर सकते हैं।
विधायक ने वीडियो संदेश में कहा, ‘‘मैं अपना कार्यक्रम नहीं बदल सकता और मैं अपने लोगों से दूर नहीं रह सकता हूं।’’
नगर पुलिस ने एक पत्र में कहा, ‘‘यह देखा गया है कि कई बार आप (राजा) मोटरसाइकिल से इधर-उधर जाते है जो आपके लिए एक बड़ा खतरा है।’’
पत्र में उनसे मोटरसाइकिल का इस्तेमाल नहीं करने और सरकार द्वारा प्रदान किए गए बुलेट प्रूफ वाहन का उपयोग करने का अनुरोध किया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY