देश की खबरें | तेलंगाना : वारंगल में आवारा कुत्तों ने आठ साल के लड़के को मार डाला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना के वारंगल शहर में शुक्रवार को आठ वर्षीय लड़के पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गयी।

हैदराबाद, 19 मई तेलंगाना के वारंगल शहर में शुक्रवार को आठ वर्षीय लड़के पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गयी।

सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के विधायक डी विनय भास्कर ने पत्रकारों को बताया कि बच्चे पर कुत्तों ने उस समय हमला किया था जब वह शुक्रवार को सुबह काजीपेट रेलवे स्टेशन पर शौच के लिए गया था। लड़के के माता-पिता आजीविका की तलाश में उत्तर प्रदेश से यहां आए हैं।

यह घटना तब हुई जब लड़के के अभिभावक एक दुकान पर गए थे। लड़के की अस्पताल ले जाने से पहले ही मौत हो गयी।

लड़के के माता-पिता को फोन करके सूचना देने वाले विनय भास्कर ने कहा कि प्रशासन उन्हें हरसंभव मदद देगा।

उन्होंने कहा कि शहर में आवारा कुत्तों की नसबंदी की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह दुखद है कि इस तरह की घटना हुई।

तेलंगाना को स्तब्ध करने वाली ऐसी ही एक घटना में गत फरवरी में आवारा कुत्तों ने चार साल के बच्चे को नोंच नोंचकर मारा डाला था जिस पर जनता ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\