देश की खबरें | तेलंगाना विधानसभा ने प्रणब मुखर्जी को श्रद्धांजलि दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना विधानसभा ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और टीआरएस के विधायक रामलिंगा रेड्डी को सोमवार को श्रद्धांजलि दी तथा उनके निधन पर दो शोक संदेश प्रस्ताव पारित होने के बाद अध्यक्ष पी श्रीनिवास रेड्डी ने सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

हैदराबाद, सात सितंबर तेलंगाना विधानसभा ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और टीआरएस के विधायक रामलिंगा रेड्डी को सोमवार को श्रद्धांजलि दी तथा उनके निधन पर दो शोक संदेश प्रस्ताव पारित होने के बाद अध्यक्ष पी श्रीनिवास रेड्डी ने सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी।

मुखर्जी का गत 31 अगस्त को निधन हो गया था।

यह भी पढ़े | कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला का मोदी सरकार पर तंज, कहा- भारत आज दुनिया की ‘कोरोना कैपिटल’ बन गया है: 7 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उनके निधन पर शोक संदेश प्रस्ताव रखते हुए मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर रेड्डी ने कहा कि मुखर्जी ने राज्य संबंधी मुद्दों पर तत्कालीन संप्रग सरकार द्वारा गठित समिति के प्रमुख के रूप में तेलंगाना की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

मुख्यमंत्री ने बाद में विधायक रामलिंगा रेड्डी के निधन पर अलग से शोक संदेश प्रस्ताव रखा।

यह भी पढ़े | Sushant Singh Rjput Case: सुशांत की बहन श्वेता ने किया न्याय दिलाने का वादा.

रेड्डी का निधन छह अगस्त को हुआ था।

सदन ने मुखर्जी को श्रद्धांजलि देने के लिए दो मिनट का मौन रखा।

विधानसभा ने हाल में दिवंगत हुए पूर्व सदस्यों को भी श्रद्धांजलि दी।

शोक संदेश प्रस्ताव पारित होने के बाद अध्यक्ष पी श्रीनिवास रेड्डी ने सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\