देश की खबरें | तेलंगाना विधानसभा चुनाव के नतीजे “एकतरफा” बीआरएस के पक्ष में होंगे: रामाराव
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना में सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष और मंत्री के.टी. रामाराव ने सोमवार को उम्मीद जताई कि राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव के नतीजे “एकतरफा” उनकी पार्टी के पक्ष में होंगे और के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) एक बार फिर मुख्यमंत्री बनेंगे।
हैदराबाद, नौ अक्टूबर तेलंगाना में सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष और मंत्री के.टी. रामाराव ने सोमवार को उम्मीद जताई कि राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव के नतीजे “एकतरफा” उनकी पार्टी के पक्ष में होंगे और के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) एक बार फिर मुख्यमंत्री बनेंगे।
केटीआर के नाम से मशहूर रामाराव ने ‘एक्स’ पर एक संदेश में कहा कि जनता ने दो बार जिताया है और तीसरी बार जिताने के लिए तैयार है।
उन्होंने संदेश में कहा, “तीन दिसंबर को घोषित होने वाले परिणाम में केसीआर को तीसरी बार जीत मिलेगी। एक सक्षम नेता की ताजपोशी के साथ यह दक्षिण भारत में एक नया अध्याय होगा।”
तेलंगाना में 30 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा और तीन दिसंबर को मतगणना होगी।
उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि तेलंगाना में गांधीवादी सिद्धांत सर्वप्रिय है और "गोडसे" दर्शन के लिए कोई जगह नहीं है।
उन्होंने कहा कि इस बार 100 से अधिक सीटें जीतकर पुराने रिकॉर्ड तोड़े जाएंगे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लड़ाई छोड़ चुकी है जबकि भाजपा ने लड़ाई शुरू होने से पहले ही छोड़ दी थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)