देश की खबरें | तेलंगाना: मुनुगोड़े विधानसभा उपचुनाव के लिए कुल 47 उम्मीदवार मैदान में

हैदराबाद, 18 अक्टूबर तेलंगाना की मुनुगोड़े विधानसभा सीट पर तीन नवंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए कुल 47 उम्मीदवार मैदान में हैं।

नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 17 अक्टूबर थी।

उपचुनाव में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) और विपक्षी कांग्रेस व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच होने की संभावना है।

भाजपा ने इस सीट से कोमाटिरेड्डी राज गोपाल रेड्डी को मैदान में उतारा है। रेड्डी अगस्त में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। रेड्डी के इस्तीफे के कारण ही उपचुनाव हो रहा है।

वहीं हाल ही में अपना नाम बदलकर भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) करने वाले टीआरएस ने पूर्व विधायक कुसुकुंतला प्रभाकर रेड्डी को अपना उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस ने पलवई श्रावंती को मैदान में उतारा है।

उपचुनाव के लिए मतगणना छह नवंबर को होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)