देश की खबरें | सीबीआई के छापों को लेकर बिहार विधानसभा के भीतर भाजपा पर भड़के तेजस्वी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विभिन्न नेताओं के खिलाफ छापों से नाराज बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और आयकर विभाग को ‘तीन जमाई’ करार दिया जिन्हें भाजपा उन राज्यों में भेजती है जहां वह सत्ता में नहीं है।

पटना, 24 अगस्त राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विभिन्न नेताओं के खिलाफ छापों से नाराज बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और आयकर विभाग को ‘तीन जमाई’ करार दिया जिन्हें भाजपा उन राज्यों में भेजती है जहां वह सत्ता में नहीं है।

राज्य की नवगठित ‘महागठबंधन’ सरकार द्वारा लाए गए विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आरोप लगाया कि वह ‘‘समाजवादी विचारधारा को समाप्त’ करने के प्रयास के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी को ‘तोड़ने’ का प्रयास कर रही है।

यादव ने कहा, ‘‘मेरा पिता लालू प्रसाद, मां राबड़ी देवी, मेरी बहनें और मैं, हम सभी समाजवादी विचारधारा के प्रति समर्पण की कीमत चुका रहे हैं। मुख्यमंत्री और मेरी विचारधारा समान है। हम समाजवादियों ने जो बोया है उसे आप (भाजपा) नहीं काट सकते।’’

राजद के संभावित उत्तराधिकारी ने मीडिया के कुछ धड़ों को लेकर भी निराशा जतायी और कहा कि उन लोगों ने बिना किसी आधार के कहा कि गुरुग्राम में एक मॉल पर सीबीआई ने छापा मारा है, वह मॉल उनका (तेजस्वी) है।

यादव ने कहा, ‘‘इन मीडिया संस्थानों को कुछ पड़ताल करनी चाहिए। यह (मॉल) हरियाणा के किसी व्यक्ति का है और इसका उद्घाटन भाजपा के सांसद ने किया था।’’

बिहार विधानसभा में विपक्ष का नेता कौन होगा, इसपर फैसला लेने में भाजपा की अक्षमता पर चुटकी लेते हुए युवा नेता ने कहा, ‘‘दिल्ली में बैठे लोग बिहार की आत्मा को नहीं समझते। यहां डराना-धमकाना नहीं चलता है। तीन ‘जमाइयों’ को यहां भेजने से हम नहीं डरने वाले। भाजपा बिना दुल्हे की बारात जैसी नजर आ रही है।’’

यादव ने यह भी कहा कि नीतीश कुमार ने ‘साहसिक फैसला’ लिया है और यह देश के लोगों के लिए ‘आशा की नयी किरण’ लेकर आई है।

उन्होंने टिप्पणी की कि भाजपा के नेताओं को यह भी याद रखना चाहिए कि मुख्यमंत्री को और किसी ने नहीं बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं समाजवादी कहा था।

उन्होंने कहा, ‘‘आप सभी 2024 के आम चुनावों से डरे हुए हैं क्योंकि बिहार में संयुक्त विपक्ष भाजपा को बुरी तरह हराएगा। इसलिए तीन जमाइयों को भेजा जा रहा है।’’

वहीं, बार-बार ‘जमाई’ शब्द के उपयोग पर भाजपा के नेताओं ने विरोध जताया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश? यहां जानें पिच और मौसम का हाल

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट