देश की खबरें | तेजस्वी यादव ने धर्म, जातपात की राजनीति की जगह ‘तरक्की एवं विकास ’पर दिया जोर, 10 लाख लोगों को रोजगार का वादा दोहराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजद नेता तेजस्वी यादव ने धर्म एवं जात-पात की राजनीति की जगह तरक्की एवं विकास की राजनीति पर जोर देते हुए सोमवार को आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 15 वर्ष के शासनकाल में लोगों को रोजगार नहीं दिया और प्रदेश के लोग शिक्षा, चिकित्सा, आजीविका के लिये राज्य से बाहर जाने को मजबूर है ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बोधगया/बाराचट्टी, 19 अक्तूबर राजद नेता तेजस्वी यादव ने धर्म एवं जात-पात की राजनीति की जगह तरक्की एवं विकास की राजनीति पर जोर देते हुए सोमवार को आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 15 वर्ष के शासनकाल में लोगों को रोजगार नहीं दिया और प्रदेश के लोग शिक्षा, चिकित्सा, आजीविका के लिये राज्य से बाहर जाने को मजबूर है ।

बोधगया और गया के बाराचट्टी में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा, ‘‘ धर्म और जाति की राजनीति नहीं होनी चाहिए । केवल तरक्की की बात हो और विकास की बात हो । ’’

यह भी पढ़े | Corona pandemic: कोरोना संकट की वजह से पाकिस्तान में फंसे भारतीय नागरिक अटारी-वाघा बोर्डर से लौटे भारत, परिवार से मिलकर जाहिर की खुशी.

रोजगार के मुद्दे पर नीतीश कुमार को कटघरे में खड़ा करते हुए महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार ने कहा, ‘‘ लोग कहते हैं कि कहां से नौकरी देंगे, मैं फिर कहता हूं कि मेरी सरकार अगर बनी तो पहली कैबिनेट में 10 लाख लोगों को सरकारी नौकरी देने पर मुहर लगायेंगे । ’’

उन्होंने कहा कि आज शिक्षा क्षेत्र में पद रिक्त हैं, स्वास्थ्य, पुलिस विभाग में पद खाली है, जुनियर इंजीनियर का पद खाली है, डाक्टर-नर्स का पद रिक्त है। तेजस्वी ने कहा कि उन सभी रिक्त पदों को भरेंगे और 10 लाख लोगों को नौकरी देंगे ।

यह भी पढ़े | Earthquake In Andaman and Nicobar islands: अंडमान और निकोबार क्षेत्र में महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 5.1 मापी गई.

सोमवार को ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव के 10 लाख नौकरियां देने के वादे पर तंज करते हुए कहा कि कुछ लोग बिना ज्ञान के ही नौकरियां देने का वादा कर रहे हैं लेकिन कहीं ऐसा न हो कि नौकरी देने के नाम पर अपना अलग ही काम धंधा चालू कर लें ।

बहरहाल, तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि 15 साल से नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हैं, वे बताएं कि कितने लोगों को रोजगार दिया । उन्होंने कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिला और विशेष पैकेज का भी कुछ पता नहीं है ।

तेजस्वी ने दावा किया कि अगर उनकी सरकार बनी तब आते ही कृषि रिण माफ करेंगे ।

उन्होंने कहा कि बिहार इस बार अच्छी शिक्षा, उत्कृष्ट स्वास्थ्य, प्रभावशाली विधि व्यवस्था, चहुँमुखी विकास, महिला सशक्तिकरण, नौकरी और रोजगार के लिए मतदान करेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Preview: आज ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Gold Rate Today, March 01, 2026: उतार-चढ़ाव के बीच सोने की कीमत में स्थिरता, जानें दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में 22K और 24K के आज के ताज़ा भाव

Weather Forecast Today: उत्तर और मध्य भारत में गर्मी का असर शुरू, पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश की संभावना; जानें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

Ayatollah Ali Khamenei Dies: अमेरिका के दावे के बीच ईरानी स्टेट मीडिया की पुष्टि, US-इज़रायल के हमले में ईरान के ‘सुप्रीम लीडर’ खामेनेई की मौत

\