येचुरी और राजा से मिले तेजस्वी, बोले: बिहार ने देश को फिर दिशा दिखाई
बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को यहां मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव डी राजा से मुलाकात की.
नयी दिल्ली, 12 अगस्त : बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को यहां मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव डी राजा से मुलाकात की. यादव ने कहा कि उन्होंने दोनों प्रमुख वामपंथी नेताओं से देश और राज्य की वर्तमान सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक परिस्थितियों पर सकारात्मक चर्चा की.
उन्होंने बिहार के हालिया घटनाक्रम की ओर इशारा करते हुए कहा कि लोकतंत्र की जननी बिहार ने फिर से देश को दिशा दिखाई है. राष्ट्रीय जनता दल के नेता ने येचुरी और राजा से मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘सीताराम येचुरी जी एवं डी राजा जी से मिलकर देश और राज्य की वर्तमान सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक परिस्थितियों पर सकारात्मक चर्चा हुई. लोकतंत्र की जननी बिहार ने फिर देश को दिशा दिखाई है.’’ यह भी पढ़ें : एचडीएफसी कैपिटल के साथ 900 करोड़ रुपये का निवेश मंच स्थापित करेगी अरविंद स्मार्टस्पेस
पिछले दिनों बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को छोड़ कर महागठबंधन का हिस्सा बन गए. नीतीश की अगुवाई वाली नयी सरकार में तेजस्वी यादव उप मुख्यमंत्री बने हैं. इस नए राजनीतिक घटनाक्रम के बाद वह पहली बार दिल्ली पहुंचे हैं
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 12, 2022 05:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

