देश की खबरें | तेजप्रताप ने संकेत दिया: वह अपने पिता लालू की सीट से लड़ना पसंद करेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के मंत्री तेजप्रताप यादव ने संकेत दिया है कि वह सारण सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं।

पटना, 30 अक्टूबर बिहार के मंत्री तेजप्रताप यादव ने संकेत दिया है कि वह सारण सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं।

इस सीट से उनके पिता और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद कई बार जीत चुके हैं।

सारण जिले के दौरे के दौरान, राजद नेता तेजप्रताप ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए यह बात कही।

पत्रकारों ने उनसे छपरा से चुनाव लड़ने की संभावना के बारे में पूछा था। यह संसदीय क्षेत्र पहले इसी नाम से जाना जाता था।

तेजप्रताप ने संवाददाताओं से कहा, "मैं तो अभी मंत्री हूं। यदि जनता की ओर से मांग उठेगी तो क्यों नहीं? कोई भी नेता चुनावी मुकाबले से दूर नहीं जाना चाहेगा यदि उसके समर्थक चाहते हों कि वह चुनावी मुकाबले में उतरें।’’

राजद प्रमुख लालू प्रसाद का राजनीतिक करियर 1977 के लोकसभा चुनाव में छपरा सीट से जीत के साथ शुरू हुआ था, जिसका उन्होंने 1989 में फिर से प्रतिनिधित्व किया था, लेकिन एक साल बाद जब उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में पदभार संभाला तो उन्होंने यह सीट खाली कर दी थी।

सन् 2004 में, चारा घोटाले में घिरने पर पर मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने वाले लालू ने फिर से छपरा और मधेपुरा से लोकसभा चुनाव लड़ा और छपरा सीट को बरकरार रखा था।

चारा घोटाला मामले में दोषी ठहराए जाने के कारण 2013 में अयोग्य ठहराए जाने तक, लालू सारण से सांसद थे, परिसीमन के बाद यह सीट इसी नाम से जानी गई।

तब से यह सीट भाजपा के राजीव प्रताप रूडी के पास है, जिन्होंने 2014 में लालू की पत्नी राबड़ी देवी को हराया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू