एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | किशोरों ने की ढाई साल की मासूम बच्ची की बलात्कार के बाद हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले में दो किशोरों ने ढाई साल की मासूम बच्ची के साथ कथित रूप से बलात्कार करने के बाद उसकी हत्या कर दी है ।

देश की खबरें | किशोरों ने की ढाई साल की मासूम बच्ची की बलात्कार के बाद हत्या
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बहराइच :उप्र:, 28 जुलाई जिले में दो किशोरों ने ढाई साल की मासूम बच्ची के साथ कथित रूप से बलात्कार करने के बाद उसकी हत्या कर दी है ।

जिले के विशेश्वरगंज थाना के प्रभारी अशोक सिंह ने मंगलवार को बताया कि थानाक्षेत्र के मंझरिया गांव में ढाई साल की बच्ची सोमवार को अपनी चार साल की बहन के साथ घर के बाहर खेल रही थी । इसी बीच गांव के ही सूरज (12) व रोहित (13) उसे बहला फुसला कर गोद में उठा ले गये ।

यह भी पढ़े | Maharashtra Board SSC Results 2020: इस हफ्ते जारी हो सकते हैं महाराष्ट्र बोर्ड मैट्रिक के नतीजे, mahresult.nic.in पर विद्यार्थी ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट.

सिंह ने बताया कि उसकी बहन ने घर जा कर बताया तो परिजन ने बच्ची को खोजना शुरू किया । काफी देर बाद बच्ची का शव एक बाग में पिपरमिंट की टंकी में बरामद हुआ । मृतक के परिजन की शिकायत पर पुलिस ने सूरज व रोहित को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो दोनों ने बताया कि बच्ची के कहने पर उसे बाग से अमरूद तोड़कर दिया था जो उसके गले में फंस गया और बच्ची की मौत हो गयी। आरोपी बच्चों ने बताया कि डर के कारण उन्होंने शव पिपरमिंट की टंकी में छिपा दिया था ।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने डाक्टरों का पैनल बनाकर बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची से दुष्कर्म व हत्या की पुष्टि हुई ।

यह भी पढ़े | अगरतला: त्रिपुरा सरकार ने राज्य में तीन दिवसीय लॉकडाउन के दौरान डोर-टू-डोर कोविड-19 सर्वे शुरु किया: 28 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

थाना प्रभारी ने बताया कि सोमवार को आरोपी सूरज व रोहित के खिलाफ बच्ची के पिता ने हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था । पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद विवेचना के दौरान हत्या के मुकदमे में आज दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाकर दोनों आरोपियों को किशोर न्याय बोर्ड के सामने पेश किया जा रहा है ।

अदालत के आदेश पर गिरफ्तार आरोपी बच्चों को बाल सुधार गृह भेजा जाएगा ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 28, 2020 02:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).