एजेंसी न्यूज

किशोरी की गला दबाकर हत्या

जसराना थाना प्रभारी गिरीश चंद गौतम ने शनिवार को बताया कि किशोरी की शुक्रवार रात को कथित रूप से गला दबाकर हत्या की गई।

किशोरी की गला दबाकर हत्या
जमात

फिरोजाबाद (उप्र), 25 अप्रैल फिरोजाबाद में जसराना थानाक्षेत्र के नगला अमर सिंह में एक किशोरी की कथित हत्या का मामले सामने आया है।

जसराना थाना प्रभारी गिरीश चंद गौतम ने शनिवार को बताया कि किशोरी की शुक्रवार रात को कथित रूप से गला दबाकर हत्या की गई।

उन्होंने बताया कि परिजनों ने खेत से लौटते समय उसका शव पड़ा देखा और इसके बाद घटना की जानकारी सुबह पुलिस को दी गयी।

गौतम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

उन्होंने बताया कि वीरपाल की 18 वर्षीय पुत्री वीना खेती के काम में हाथ बंटाने अपने परिजनों के साथ खेत गई थी। परिजनों ने वीना को रात साढ़े नौ बजे घर जाने को कहा।

गौतम ने बताया कि वीना के पीछे थ्रेसर चलाने वाला पवन गया था और परिजनों को आशंका है कि उसी ने गला दबाकर उसकी हत्या की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 25, 2020 11:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).