देश की खबरें | किशोरी का शव सेप्टिक टैंक से बरामद, आरोपी गिरफ्तार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

उमरिया (मध्य प्रदेश), एक अक्टूबर उमरिया जिले के नौरोजाबाद थानांतर्गत एक गांव में सेप्टिक टैंक से एक किशोरी का शव बरामद किया गया। इस मामले में एक युवक को अपहरण और दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

नौरोजाबाद क्षेत्र की पुलिस अधिकारी गायत्री तिवारी ने बताया कि प्रदीप बैगा नाबालिग किशोरी को 21 अगस्त को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले आया था और उसके साथ रह रहा था।

यह भी पढ़े | हरियाणा में कोविड-19 के 1,313 नए पॉजिटिव केस आए सामने, राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,29,912 हुई, अब तक 1,402 लोगों की मौत: 1 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि आरोपी के अनुसार 27 सितंबर की रात को खाना खाने के बाद वह पड़ोस के घर में टेलीविजन देखने चला गया था और जब घर वापस आया तो उसने लड़की को फाँसी के फंदे पर झूलता पाया।

तिवारी ने बताया कि इससे आरोपी डर गया और उसने घर के सामने आंगनवाड़ी भवन के सेप्टिक टैंक में शव डाल दिया और ऊपर से मिट्टी डाल दी।

यह भी पढ़े | Hathras Gangrape Case: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने हाथरस की घटना को गंभीरता से लेते हुए स्वत: संज्ञान में लिया.

उन्होंने कहा कि जब चार दिन बाद शव से बदबू आने लगी तो गाँव वालों ने जाकर देखा तो उन्हें कुछ अंग बाहर दिखाई दिए।

तिवारी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुँची और शव को निकालकर पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया और आरोपी को मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

सं रावत

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)