देश की खबरें | घर बुलाकर किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले में बागवाला थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय किशोरी को घर ले जाकर उससे कथित रूप से बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
एटा (उत्तर प्रदेश), आठ फरवरी जिले में बागवाला थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय किशोरी को घर ले जाकर उससे कथित रूप से बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से बताया कि पांच फरवरी को चरण सिंह नामक व्यक्ति 14 साल की एक लड़की को अपने घर बुला कर ले गया और उसके साथ बलात्कार किया।
उन्होंने बताया कि लड़की का उसके परिवार के लोगों से अक्सर मिलना जुलना होता था। आरोप है कि दुष्कर्म के बाद जब लड़की ने आरोपी के परिजन को आपबीती बताई तो उन्होंने उसे किसी को कुछ भी बताने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी।
सूत्रों ने बताया कि दो दिन बाद लड़की ने अपने परिजन को वारदात के बारे में बताया कि परिजन की तहरीर पर बलात्कार और पॉक्सो एक्ट की सुसंगत धाराओं में रविवार को मामला दर्ज हुआ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी चरण सिंह को कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित रेलवे स्टेशन के पास से सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि सोमवार को ही लड़की के परिजन उसका मेडिकल परीक्षण कराने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। इसी बीच, आरोपी पक्ष भी जिला अस्पताल पहुंच गया और कथित रूप से जांच को प्रभावित करने की कोशिश की जिसे लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई और आवश्यक कार्यवाही की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 08, 2021 08:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

