Rajasthan: मोबाइल पर ऑन लाइन खेलों का आदी किशोर घर से लापता
राजस्थान के नागौर जिले के लाडनूं थाना क्षेत्र के एक गांव से मोबाइल पर ऑनलाइन खेलों का आदी 12 साल का एक किशोर लापता हो गया. पुलिस ने इसकी जानकारी दी .
जयपुर, 10 दिसंबर : राजस्थान के नागौर जिले के लाडनूं थाना क्षेत्र के एक गांव से मोबाइल पर ऑनलाइन खेलों का आदी 12 साल का एक किशोर लापता हो गया. पुलिस ने इसकी जानकारी दी . पुलिस ने बताया कि किशोर का नाम प्रवीण है और वह सातवीं कक्षा का छात्र है वह बुधवार सुबह बिना अपनी मां को बताये अपने साथ मां का स्मार्ट मोबाइल फोन और 700 रूपये लेकर घर से निकला था.
उन्होंने बताया कि जब वह दोपहर तक वापस नहीं लौटा तब उसकी मां ने उसे ढूंढना शुरू किया. किशोर के बारे कोई जानकारी नहीं मिलने पर परिजनों ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ उसके अपहरण का मामला लाडनूं थाने में बृहस्पतिवार को दर्ज करवाया. यह भी पढ़ें : मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर को मिली जान से मारने की धमकी, शिकायत दर्ज
उन्होंने बताया कि लापता किशोर के चाचा ने मामला दर्ज करवाया. चाचा ने बताया कि किशोर मोबाइल पर पब्जी गेम खेलने का आदी था और पिछले 5-6 दिनों से उसमें पूरी तरह शामिल था, जब हम उसे ढूंढने में विफल हुए तब हमने बृहस्पतिवार को मामला दर्ज करवाया. किशोर के पिता आसाम में रहते हैं. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 10, 2021 04:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

