एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | भोपाल में शूटिंग अकादमी में किशोर छात्र ने की आत्महत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भोपाल में सरकारी शूटिंग अकादमी के 17 वर्षीय छात्र ने संस्थान में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

देश की खबरें | भोपाल में शूटिंग अकादमी में किशोर छात्र ने की आत्महत्या

भोपाल, दो दिसंबर भोपाल में सरकारी शूटिंग अकादमी के 17 वर्षीय छात्र ने संस्थान में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

रातीबड़ पुलिस थाने के प्रभारी रास बिहारी शर्मा ने सोमवार को बताया कि रविवार शाम को यथार्थ रघुवंशी नामक छात्र ने कथित तौर पर अकादमी के छात्रावास में अभ्यास बंदूक से खुद को गोली मार ली। उन्होंने बताया कि मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश के अशोक नगर जिले का निवासी छात्र राज्य की राजधानी भोपाल में शूटिंग अकादमी के छात्रावास में रह रहा था।

अधिकारी ने बताया कि वह अकादमी में शूटिंग का प्रशिक्षण ले रहा था।

उन्होंने कहा कि अभी तक इस कदम के पीछे का कारण पता नहीं चल पाया है।

अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घटना की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 02, 2024 02:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).