विदेश की खबरें | विस्कॉन्सिन में प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस का इस्तेमाल, 28 लोग गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि करीब 100 लोग वॉवाटोसा में शुक्रवार शाम सात बजे तक लागू कर्फ्यू समाप्त होने के बाद सिटी हॉल में एकत्र हुए।

उन्होंने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने अधिकारियों पर बोतलें फेंकी, जिसके बाद भीड़ को काबू करने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया गया।

यह भी पढ़े | Coronavirus Cases in Israel: इजरायल में COVID19 के 2017 नए मामले, कुल संक्रमितों का आंकड़ा 289,875.

पुलिस ने ट्वीट किया, ‘‘हमने देखा है कि पिछली तीन रात से प्रदर्शनकारियों की ओर से अवैध बल प्रयोग का इस्तेमाल हो रहा है। कानून प्रवर्तन के लिए उठाया गया हमारा कदम इसी की प्रतिक्रिया है।’’

उन्होंने बताया कि 28 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़े | COVID-19: अमेरिका में इंसानों से जानवरों तक पहुंचा कारोना वायरस, अब तक 10000 Minks की मौत.

अभियोजकों ने बुधवार को घोषणा की थी कि वे 17 वर्षीय अल्विन कोले की मौत के मामले में अधिकारी जोसेफ मेनसाह पर आरोप नहीं लगाएंगे, जिसके बाद से प्रदर्शनकारी लगातार तीन रात से प्रदर्शन कर रहे हैं।

कोले की गत फरवरी में मेनसाह द्वारा चलाई गई गोली से मौत हो गई थी।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)