एजेंसी न्यूज

ICC WTC Final 2021: किवी उपकप्तान Tom Latham ने कहा- डब्ल्यूटीसी मुकाबले के लिए टीम में ज्यादा बदलाव नहीं होगा

न्यूजीलैंड के उप कप्तान टॉम लाथम ने शुक्रवार को कहा कि बारिश के कारण भारत के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के शुरूआती दिन का खेल रद्द होने से उनकी टीम चयन में ज्यादा अंतर नहीं पड़ेगा, हालांकि टीम के पास कुछ और योजनायें भी हैं.

ICC WTC Final 2021: किवी उपकप्तान Tom Latham ने कहा- डब्ल्यूटीसी मुकाबले के लिए टीम में ज्यादा बदलाव नहीं होगा
टॉम लाथम (Photo Credits: Instagram)

साउथम्पटन, 18 जून: न्यूजीलैंड के उप कप्तान टॉम लाथम ने शुक्रवार को कहा कि बारिश के कारण भारत के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के शुरूआती दिन का खेल रद्द होने से उनकी टीम चयन में ज्यादा अंतर नहीं पड़ेगा, हालांकि टीम के पास कुछ और योजनायें भी हैं. विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का पहले दिन का खेल शुक्रवार को यहां बारिश के कारण टॉस हुए बिना ही रद्द करना पड़ा. इस मैच के लिये एक अतिरिक्त दिन रखा गया था जिससे अब शनिवार को पहले दिन का खेल शुरू होगा. लाथम से जब पूछा गया कि पहले दिन का खेल रद्द होने से टीम चयन में क्या बदलाव होगा तो उन्होंने वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘शायद, अंतिम एकादश के चयन में ज्यादा बदलाव नहीं होगा.’’

उन्होंने कहा, ‘‘निश्चित रूप से एक अतिरिक्त दिन से हमें अब भी पूरे पांच दिन खेलने को मिलेंगे. मुझे लगता है कि यह इंतजार करने और देखने की बात है कि जो भी परिस्थितियां मिलेंगी, उसी के अनुरूप ढलना होगा और जब भी बुलाया जाये, हमें तैयार रहना पड़ेगा.’’ लाथम ने कहा, ‘‘हमने अभी तक अंतिम एकादश की पुष्टि नहीं की है, हमें इंतजार करना होगा और देखना होगा कि हमें विकेट देखने का समय कब मिलता है.

यह भी पढ़ें- ICC WTC Final 2021: डब्ल्यूटीसी फाइनल के पहले दिन का खेल बारिश की भेंट चढ़ा, अब छठें दिन भी खेला जाएगा मुकाबला

मुझे पूरा भरोसा है कि केन (विलियमसन) और (गैरी) स्टेड के पास कुछ योजनायें होंगी. हमें कवर उठने का इंतजार करना होगा ताकि हमें खेलने का मौका मिले.’’ न्यूजीलैंड ने अंतिम एकादश की घोषणा नहीं की, लेकिन भारत ने गुरूवार को फाइनल के लिये अंतिम एकादश चुन ली थी.

उन्होंने कहा, ‘‘ निश्चित रूप से दोनों टीमें टॉस से पहले बदलाव कर सकती हैं, इसलिये दोनों एक समान स्थिति में हैं. भारत ने अपनी अंतिम एकादश चुन ली है, निश्चित रूप से टॉस से पहले इसमें बदलाव हो सकता है, इसलिये हमें इंतजार करना होगा.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 18, 2021 09:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).