एजेंसी न्यूज

Laver Cup 2024: टीम यूरोप ने टीम विश्व को 13-11 से हराया, जीता लीवर कप का ख़िताब

ने दूसरे सेट के 11वें गेम में अमेरिकी ओपन उप विजेता फ्रिट्ज की सर्विस तोड़ी और फिर अपनी सर्विस बचाकर मैच जीतकर टीम यूरोप की जीत सुनिश्चित की।

Laver Cup 2024: टीम यूरोप ने टीम विश्व को 13-11 से हराया, जीता लीवर कप का ख़िताब
Team Europe (Photo: @steftsitsipas)

अल्कारेज ने दूसरे सेट के 11वें गेम में अमेरिकी ओपन उप विजेता फ्रिट्ज की सर्विस तोड़ी और फिर अपनी सर्विस बचाकर मैच जीतकर टीम यूरोप की जीत सुनिश्चित की. तीन दिन के मुकाबले के तीसरे और अंतिम दिन के खेल से पहले टीम विश्व 8-4 की बढ़त बनाकर लगातार तीसरा खिताब जीतने के करीब थी. यह भी पढें: Zim Afro T10 2024 Live Streaming In India: आज सातवां मैच हरारे बोल्ट्स बनाम जोबर्ग बांग्ला टाइगर्स के बीच खेला जाएगा, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

रविवार को टीम यूरोप ने वापसी की जब अल्कारेज और कास्पर रूड ने बेन शेल्टन और फ्रांसेस टियाफो की अमेरिका की जोड़ी को युगल मुकाबले में 6-2, 7-6 से हराया. शेल्टन ने इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई ओपन के उप विजेता दानिल मेदवेदेव को 6-7, 7-5, 10-7 से हराकर टीम विश्व को फिर बढ़त दिलाई.

टियाफो के पास टीम विश्व को जीत दिलाने का मौका था लेकिन वह फ्रेंच ओपन के फाइनल में पहुंचे एलेक्जेंडर ज्वेरेव के खिलाफ 6-7, 7-5, 10-5 से हार गए. अल्कारेज ने इसके बाद फ्रिट्ज को हराकर टीम यूरोप की जीत पक्की की.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 23, 2024 10:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).