देश की खबरें | शिक्षकों और छात्रों को मिलेगी दीवाली की छुट्टी : महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने बुधवार को कहा कि राज्य में ऑनलाइन शिक्षण में भाग लेने वाले शिक्षकों और छात्रों को दीवाली की छुट्टी मिलेगी।
मुंबई, चार नवंबर महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने बुधवार को कहा कि राज्य में ऑनलाइन शिक्षण में भाग लेने वाले शिक्षकों और छात्रों को दीवाली की छुट्टी मिलेगी।
गायकवाड़ ने संवाददाताओं से कहा, "इस संबंध में अंतिम निर्णय जल्द ही लिया जाएगा।"
उन्होंने बताया कि इस साल मार्च में कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए लगे लॉकडाउन के कारण स्कूलों की शिक्षण प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम में चल रही है।
गायकवाड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे 11वीं कक्षा को फिर से खोलने के संबंध में राज्य के महाधिवक्ता और अन्य अधिकारियों का विचार ले रहे हैं।
गायकवाड़ ने कहा कि शिक्षा विभाग आधुनिक प्रौद्योगिकी का उपयोग करने वाले छात्रों के समग्र विकास पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।
उन्होंने कहा, ‘‘हम यह सुनिश्चित करेंगे कि वे शिक्षा में अधिक रुचि लें और अपने ज्ञान में सुधार करें।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 04, 2020 09:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

